गुरुवार को सपा की जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेश में बढ़ती हिंसा और आपराधिक घटनाओं पर प्रो. रामगोपाल ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी अनुभवहीन हैं, उन्हें नहीं पता कि इतने बड़े राज्य को कैसे चलाया जाए। जबसे वह मुख्यमंत्री बने हैं, तब से प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है।”
वहीं शिवपाल यादव के नया मोर्चा बनाने के सवाल पर रामगोपाल ने कहा, “शिवपाल हवा में हैं। नई पार्टी या मोर्चा बनाना आसान नहीं है। सपा के बराबर कोई संगठन नहीं चल सकता। सपा के 98 फीसद कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ हैं।”
उन्होंने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव का सभी सपा समर्थक और परिवार के लोग सम्मान करते हैं।
dharmpath.com dharmpath