उप्र के मुख्य सचिव दीपक सिंघल की छुट्टी

लखनऊ, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने दो मंत्रियों को बर्खास्त करने के बाद मंगलवार को मुख्य सचिव दीपक सिंघल को भी हटा दिया। उनकी जगह राहुल भटनागर अब उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे।

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दीपक सिंघल को अभी तैनाती नहीं मिली है। उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

दरअसल, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के रिटायर होने के बाद 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी दीपक सिंघल को जुलाई में मुख्य सचिव बनाया गया था। सिंघल को इस पद पर दो महीने ही हुए थे। इससे पहले वह प्रमुख सचिव (गृह) के पद पर भी दो महीने ही टिक पाए थे।

गौरतलब है कि सिंघल को शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493