लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।
लखनऊ, 18 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, राम नाईक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश की प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थीं। वह एक विख्यात चित्रकार होने के साथ रवींद्र संगीत की अच्छी गायिका भी थीं। उन्होंने कई पुस्तकें भी लेखी थीं।
नाईक ने राष्ट्रपति एवं परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
dharmpath.com dharmpath