उप्र के विकास में अमर सिंह का बड़ा योगदान : मुलायम

लखनऊ , 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि अमर सिंह ने उप्र के विकास में काफी योगदान दिया है। इसके लिए वह हमेशा अमर सिंह के आभारी रहेंगे। वह सपा में शामिल होंगे या नहीं, इसके बारे में बाद में बताया जाएगा।

उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान जाने-माने उद्योगपति सुभाष चंद्रा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सुभाष चंद्रा दस हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुभाष चंद्रा से मुलाकात के बाद पत्रकारों को बताई। इसमें अखिलेश व सुभाष चंद्रा के अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह और अमर सिंह भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493