मेरठ, 21 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रीय लोक दल आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान रविवार को करते हुए रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने कहा कि उप्र के हालात गठबंधन के नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सपा से बात चली थी, लेकिन यह बात राज्यसभा और विधानपरिषद के चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए थी, गठबंधन को लेकर कोई विचार नहीं है। रालोद अकेले ही चुनाव की तैयारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात गठबंधन के नहीं हैं, यहां का माहौल भाजपा, बसपा और सपा सभी के खिलाफ है। ऐसे में वह नहीं चाहते कि किसी के साथ गठबंधन हो, हालांकि अभी चुनाव में काफी समय है। अभी तो रालोद का यही फैसला है कि वह इस चुनाव में अकेले ही उतरेंगे।
dharmpath.com dharmpath