उप्र के 10 आईएएस अफसर कर्नाटक चुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त

लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसकी जानकारी आयोग के एक अधिकारी ने दी।

आयोग ने उप्र के जिन अधिकारियों को कर्नाटक चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, उनमें प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव डॉ. सरोज कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रनिक्स विभाग के विशेष सचिव अभय, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव अनिल कुमार सागर शामिल हैं।

इनके अलावा राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजेश कुमार द्वितीय, अलीगढ़ के अपर आयुक्त फैसल आफताब, एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. हरिओम, परिवहन विभाग के विशेष सचिव वैभव श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह तथा समाज कल्याण के निदेशक जगदीश प्रसाद शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493