उप्र के 23 हजार गांवों में हो रहा विद्युतीकरण : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार का अक्टूबर 2018 से भरपूर बिजली देने का वादा खरा उतरेगा। सीएम योगी ने रविवार को इलाहाबाद में 936 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान योजना के अंतर्गत अब तब 90 लाख लोगों को इसका लाभ मिला है। दस लाख से अधिक उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब बांटे गए हैं। सरकार बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन भी मुहैया कराएगी। प्रदेश भर में अनियोजित कालोनियों का जाल फैला हुआ है, ऐसे में वहां भी विद्युत कनेक्शन हो, इसके लिए सरकार शीघ्र योजना लेकर आ रही है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार अगले वर्ष होने वाले अर्धकुंभ की तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर दी है।

शुक्ल ने कहा कि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं की चिंता इस सरकार को है। इलाहाबाद में रविवार को हुई तैयारी बैठक में मुख्यमंत्री ने अर्धकुंभ को विश्वस्तरीय रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493