उप्र के 34 पुलिस उपाधीक्षक इधर से उधर

पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, बस्ती के उपाधीक्षक बालक राम को औरैया, मेरठ पीएसी 44वीं वाहिनी की सहायक सेनानायक दीपिका अग्निहोत्री को गाजियाबाद, लखनऊ एसीओ मुख्यालय में तैनात पुलिस उपाधीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव को फैजाबाद और आगरा पीएसी 15वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक जगवीर सिंह चौहान को ताज नगरी का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह त्रयम्बक नाथ दुबे सहायक सेनानायक, चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद को पुलिस उपाधीक्षक बलिया, रमेश कुमार भारतीय पुलिस उपाधीक्षक औरैया को पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ, रफीक अहमद पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद को पुलिस उपाधीक्षक मेरठ, रमाकांत यादव सहायक सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी इलाहाबाद को पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू कानपुर नगर, राज कुमार गौतम पुलिस उपाधीक्षक आगरा को इसी शहर की राजकीय रेलवे पुलिस में भेजा गया है।

मऊ के पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह को देवरिया स्थानांतरित किया गया है। शिव सिंह पुलिस उपाधीक्षक पीसीएल लखनऊ को पुलिस उपाधीक्षक पीसीएल (प्रवर्तन) लखनऊ, शील कुमार पुलिस उपाधीक्षक अमरोहा को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर, संजय चौधरी पुलिस उपाधीक्षक बलिया को पुलिस उपाधीक्षक मिर्जापुर बनाया गया है।

प्रदीप कुमार वर्मा पुलिस उपाधीक्षक मिर्जापुर को पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, योगेंद्र पाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर को पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद, अखिलेश राय सहायक सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी को पुलिस उपाधीक्षक संत रविदासनगर, सुशील कुमार पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर को पुलिस उपाधीक्षक रायबरेली बनाया गया है।

हृदेश कठेरिया पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ को सीबीसीआईडी मुख्यालय में भेजा गया है। प्रभात कुमार को रायबरेली से गाजीपुर और श्रीकांत प्रजापति को महाराजगंज से चित्रकूट स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह पुलिस अकादमी में तैनात बलदेव सिंह खनेड़ा को मुरादाबाद से ललितपुर, गया दत्त मिश्रा सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को पुलिस उपाधीक्षक औरैया, विक्रमा राम प्रेमी पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी सीतापुर को पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू फैजाबाद, नरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक बागपत को पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर बनाया गया है।

हरेंद्र प्रताप यादव पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर को पुलिस उपाधीक्षक बागपत, कमल किशोर पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर को पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर, श्रीरामपाल पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ को सहायक सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, जफर अब्बास नकवी पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ को पुलिस उपाधीक्षक राजभवन लखनऊ बनाया गया है।

प्रीतिबाला गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक गाजियाबाद को अब सहायक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और ज्ञानवती तिवारी जेडओ कानपुर को पुलिस उपाधीक्षक मेरठ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

महकमे के प्रवक्ता ने बताया कि रचना मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक, सिद्धार्थनगर को पुलिस उपाधीक्षक महाराजगंज, बबिता सिंह पुलिस उपाधीक्षक लखनऊ को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय भेजा गया है। इंदु सिद्धार्थ पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकरनगर को पुलिस उपाधीक्षक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ और दिनेश कुमार राय पुलिस उपाधीक्षक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ को पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकरनगर के पद पर तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493