उप्र के 6 जनपदों में महिला जनसुनवाई बुधवार को

राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव गरिमा यादव ने बताया कि माह के प्रथम बुधवार को होने वाली इस बैठक में जनपद की महिला थानाध्यक्षों को विगत तीन माह तक की महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विस्तृत विवरण, उन पर की गयी कार्यवाही और वर्तमान स्थिति की जानकारी के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य है।

राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश के जनपदों में महिला जनसुनवाई और समीक्षा कराई जा रही है। इसी क्रम में जनपद चित्रकूट, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, शामली, प्रतापगढ़ तथा संतकबीरनगर में आयोग की पदाधिकारी क्रमश: सुमन यादव, जानकी पाल, सुमन चतुर्वेदी, डॉ. प्रियंवदा तोमर, अनीता सिंह तथा इंद्रवास सिंह जनसुनवाई करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493