उप्र : कैंटर की टक्कर से 4 की मौत, 8 घायल

एसएचओ जेवर अजय शर्मा ने बताया, “टाटा मैजिक में सवार 18 लोग यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए खुर्जा से फरीदाबाद जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्राम दयांतपुर अंडरपास के ऊपर छोटा हाथी पंचर हो गया, जिसको सही करते समय पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी।”

उन्होंने बताया कि इस हादसे में टाटा मैजिक में सवार हरनारायण, जयपाल, महेंद्री और रूपवती की मौके पर ही मौत हो गई। आठ लोग हेतराम, अशोक, चंद्रपाल, दीनदयाल, प्रेमपाल, सोनू, मिथलेश और कुसुम घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493