उप्र : कैदियों को भी मिलेगा आरओ का ठंडा पानी

जेल के अंदर गर्मी के दिनों में पीने के पानी की किल्लत हो जाती है। ऐसे में कैदियों को जो पानी पीने के लिए दिया जाता है। उसका टीडीएस करीब साढ़े पांच सौ के आस पास है। ऐसा पानी पीने से कैदियों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

कैदियों को साफ पानी देने के लिए जेल प्रशासन ने अगस्त 2015 में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसमंे जेल परिसर के अंदर आरओ प्लांट का लगाने की बात कही गई थी। काफी दिनों तक शासन स्तर पर फाइल लटकी रही, बाद मंे शासन ने इसे मंजूरी दी है। जेल में आरओ लगने के लिए बजट पास हुआ। आरओ प्लांट लगने के लिए खीरी जेल भेज दिया गया है।

जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तीन हजार लीटर का आरओ प्लांट उन्हें मिल चुका है। प्लांट अब सिर्फ लगना बाकी है। तैयारियां तेजी से चल रही है। जल्द ही जेल में आरओ लगकर तैयार हो जाएगा। जिससे साफ पानी पीने को मिल सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493