उप्र : कैशियर को घायल कर 10 लाख की लूट

बताते हैं कि मोदीनगर इलाके में तिबड़ा रोड पर ट्रेडर अजय मर्चेट का आफिस है। उनके कैशियर गौरव सोमवार सुबह अपने ऑफिस से 10 लाख रुपये गिनकर उन्हें बैंक में जमा कराने अपनी कार से जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया और कैशियर गौरव के पैर में गोली मार कर 10 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद घायल अवस्था में जमीन पर पड़े कैशियर गौरव को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बदमाशों की यह लूट ऑफिस में लगे कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जाएजा लिया और अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493