उप्र : कॉलेज प्रबंधक ने छात्रा से अश्लील हरकत व छेड़खानी की

अलीगंज क्षेत्र के ग्राम नगला किस की रहने वाली चौधरी बीएल इंटर कॉलेज अलीगंज की कक्षा-9 की छात्रा ने एएसपी संजय कुमार को बताया, “वह गुरुवार को रोजाना की भांति विद्यालय गई थी। तभी कॉलेज प्रबंधक संजय ने उसको पार्क में बुलाया और उससे अश्लील बातें की तथा छेड़खानी करते हुए अभद्र व्यवहार किया।”

हालांकि छात्रा अपनी इज्जत बचाकर विद्यालय से घर चली गई और अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। यह बात पूरे परिवार में फैल गई। छात्रा के घर उसके फौजी फूफा सुखवीर सिंह भी मौजूद थे।

लड़की के पिता सुखवीर सिंह को साथ लेकर उक्त कॉलेज के प्रबंधक के पास शिकायत करने लगे। आरोप है कि प्रबंधक ने अपने भाई सुशील कुमार, सुधीर कुमार, सुनील कुमार व 5-6 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर लड़की के पिता एवं फूफा को पकड़ लिया और जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। कहीं पर शिकायत करने या थाने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

लड़की के पिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। वहीं लड़की के फूफा ने छात्रा के साथ मिलकर अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

एएसपी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है, मामले की जांच पड़ताल होने के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493