उप्र : कोहरे का कहर जारी, स्कूलों की छुट्टी बढ़ी

लखनऊ , 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है और धूप निकलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलने की संभावना कम है। इस सप्ताह के बाद ही मौसम पूरी तरह से साफ होगा। हालांकि, दिन में दोपहर के बाद धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में कुछ वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान के 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, कानपुर का 7 डिग्री, बनारस का 6.8 डिग्री और इलाहाबाद का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच कोहरे और ठंड की वजह से लखनऊ में स्कूलों की छुट्टियों को 12 जनवरी से बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दिया गया है। हालांकि, जिन स्कूलों में बोर्ड की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं होनी हैं, वे खुले रहेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493