उप्र : कोहरे के चलते आपस में टकराए वाहन, 4 की मौत

रामपुर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। इन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शहजादनगर थाना क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास रविवार सुबह डीसीएम और ट्रैक्टर ट्राली आपस में टकरा गई। इस हादसे में डीएसएम के हेल्पर अंकुश (16) निवासी बिलारी मुरादाबाद, ट्रैक्टर चालक रियाज अहमद निवासी अमरिया पीलीभीत व ट्रैक्टर सवार एक अन्य शख्स की मौत हो गई। डीसीएम चालक हरिबाबू निवासी बिलारी मुरादाबाद घायल हो गया।

इस हादसे के बाद सुबह करीब आठ बजे बरेली की ओर से आ रही दो कारें इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गईं। जिसमें एक कार में सवार हसनपुर अमरोहा निवासी सचिन शर्मा की मौत हो गई जबकि उसका साथी रोहित शर्मा और दूसरी कार सवार दिल्ली के उत्तमनगर निवासी अमन गुप्ता, उनकी मां कुमकुम गुप्ता, नौ वर्षीय भाई कृष्णा गुप्ता भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493