बताया जा रहा है कि हादसा वैन चालक को आई नींद की झपकी के वजह से हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
गुरुवार तड़के कानपुर से अखबारों के बंडल लेकर हथगाम जा रही वैन खागा कोतवाली के भोगलपुर मोड़ के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में वैन सवार क्यामुद्दीन (55), राजू (28), बहार (42) और राजरूप (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैन चालक जावेद (24), शहनशाह (60), मोहम्मद आदिल (50), बाबी (26) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से शहनशाह की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath