उप्र : खाई में बस पलटने से 1 की मौत, 18 जख्मी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, नया घर बनवाने की खुशी में चंदौसी के हनुमान नगर निवासी राम अवतार रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान कराने के लिए ब्रजघाट जा रहे थे। रास्ते में असमोली के मनोटा पुल के पास ओवरटेक करने में बस अचानक खाई में जा गिरी। इस हादसे में जहां राम अवतार की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और बचाव दल को भी मौके पर रवाना कर दिया।

सीओ बी.पी. सिंह ने बताया, “मनोटा पुल के निकट ओवरटेक करते समय बस खाई में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा राहत कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493