उप्र : खीरी में डेंगू से 2 की मौत

ओयल के मोहल्ला ठठेरन टोला में रहने वाले सुधांशु सिंह 34 पुत्र रामलखन की डेंगू से मौत हो गई। सुधांशु कई दिनों से बुखार से परेशान चल रहा था। उनका इलाज प्राइवेट डाक्टर से चल रहा था। सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही सुधांशु की मौत हो गई। मृतक सुधांशु सिंह प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक था।

इसके अलावा सिकंदराबाद खीरी के गांव रोशन नगर में रहने वाले रमेश शुक्ला के 24 वर्षीय बेटे अरुण शुक्ला की डेंगू बुखार से मौत हो गई। अरुण को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। इलाज लखीमपुर में चल रहा था।

घरवालों ने बताया कि दोपहर अचानक अरुण की हालत खराब हो गई। इसके चलते उसे लखीमपुर लेकर जा रहे थे, रास्ते मंे उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में तेज बुखार का खौफ बढ़ता जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493