उप्र : खुले में बकरा काटता व्यक्ति गिरफ्तार

एसडीएम ने बताया कि सूत्रों द्वारा सूचना मिली कि अस्पताल रोड पर एक व्यक्ति खुले में बकरा काट रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम व तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उसे बकरा काटते हुए पकड़ लिया गया।

बकरा काट रहे व्यक्ति ने अपना नाम मुख्तार अहमद बताया। वह मीनापुर गांव का रहने वाला है। मुख्तार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि शासन के आदेशों की अवहेलना और नियम विरुद्ध कार्य करने के आरोप में उसे जेल भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493