पुलिस के मुताबिक, जम्मू में तैनात फौजी अजय उर्फ रज्जू यादव पुत्र रमाधार यादव (22) छुट्टी लेकर घर आया था। वह अपने मित्र सूरजपुर निवासी उमाशंकर प्रजापति के साथ हमीरपुर जा रहा था, तभी चंदौखी के पास ट्रक की टक्कर से फौजी व उसका मित्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फौजी को कानपुर के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उमाशंकर का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, मगर उसने दम तोड़ दिया। कुछ घंटों बाद फौजी की भी मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath