उप्र : खेत गई 2 दलित महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास

बांदा, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में शनिवार को मवेशियों के लिए हरा चारा लाने खेत गईं दो दलित महिलाओं के साथ एक युवक ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

पीड़ित दलित परिवार के मुखिया ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि शनिवार की दोपहर उसके परिवार की दो महिलाएं पालतू मवेशियों के लिए खेत में हरियाली काटने गई थीं। वहां पहुंचकर अपराधी किस्म के युवक शिवराम ने तमंचे के बल पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे खेत मालिक शिवप्रसाद गर्ग के साथ शिवराम ने गाली-गालौज की और धमकाया भी। घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बबेरू को दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (बबेरू) ओमप्रकाश ने बताया, “दलित की सूचना पर बिसंडा थानाध्यक्ष को घटना की जांच करने के लिए कहा गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपित युवक अपराधी किस्म का है, उसके खिलाफ दुष्कर्म करने और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं।”

उधर, बिसंडा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि उन्हें इस घटना के बावत कोई जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर समझा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493