पुलिस का कहना है कि छिबरामऊ क्षेत्र के हरीनगर के मजरे नगला छिद्द निवासी ब्रह्म रतन सिंह के खेत में सोमवार सुबह एक दर्जन मोर मृत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा कि मोरों की मौत कैसे हुई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों द्वारा फेंके गए जहरीले दाने खाने से मोरों की मौत हुई है।
dharmpath.com dharmpath