कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर का निवासी 20 वर्षीय विमल कुमार बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। बुधवार सुबह विमल अपने ताऊ के पुत्र सौरभ व दोस्त करमवीर के साथ भोजपुर घाट पर गंगा नदी में नहाने गया था। विमल व करमवीर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों का डूबता देख करमवीर को पकड़ लिया। जबकि विमल गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
dharmpath.com dharmpath