उप्र : गंगा से मिला प्रेमी युगल का शव

पुलिस के मुताबिक, नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरंटाडीह डाक बंगले के पास सोमवार सुबह मछुआरे गंगा नदी में जाल डाल कर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक युवक-युवती की लाश मिली। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। शव मिलने पर जहां मछुआरे जाल छोड़ कर भाग गए। वहीं मौके पर शवों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

नरही पुलिस ने मृतकांे की पहचान गाजीपुर जिला निवासी राम व युवती टीना पासवान के रूप में की है।

पुलिस का कहना है कि दोनों की उम्र करीब 20-22 वर्ष है। दोनों के पास से एक बैग मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया दोनों को प्रेमी युगल मानते हुए इसे आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493