केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय सड़क निधि से इलाहाबाद से हडिया तक फोरलेन निर्माण की घोषणा की। वहीं इलाहाबाद से बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के मार्ग में पड़ने वाले सभी बाजारों में सोलर हाईमास्क एलईडी लाइट लगाने के लिए भी कहा और भदोही में जल्द रिंगरोड रोड निर्माण का अश्वासन भी दिया।
राष्ट्रीय मंत्री एवं परिवर्तन यात्रा संयोजक डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि उप्र में बिजली नहीं है, पानी नहीं है, उद्याोग नहीं है। उप्र की हालत बेहद खराब है। उप्र की हालत सुधारने के लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा उप्र की सरकार अपराधियों की सरकार है। बाप बेटे, चाचा-भतीजा उप्र में केवल नौटंकी कर रहे हैं। सपा-बसपा ने उप्र को बारी-बारी से लूटा है।
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा गुंडा सरकार एवं भ्रष्टाचारी सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए है।
इस दौरान सांसद विनोद सोनकर, सांसद विरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री बिहार नंदकिशोर यादव, एमएलसी केदार नाथ सिंह, प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
dharmpath.com dharmpath