जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला फातिमा का मायका बिहार के भागलपुर जिले में है। उसका निकाह अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में रहने वाले यामीन के साथ एक साल पहले हुआ था। कुछ दिनों से यामीन पत्नी फातिमा को प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना की सारी हदें तब पार हो गई, जब यासीन ने फातिमा को बीच सड़क पर तीन तलाक कहकर छोड़ दिया।
फातिमा अब न्याय के लिए थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। थक-हारकर फातिमा अपने वकील के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। वहां एसपी (क्राइम) पी.के. तिवारी से मिलकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। तिवारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
फातिमा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है। वह न्याय के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है।
dharmpath.com dharmpath