उप्र : गर्भ में शिशु की मौत, डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के इरनी गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी छाया को प्रसव होना था। वह एक माह से ठेकमा बाजार में चलने वाले रायल पोलीक्लीनिक की डॉक्टर शबाना आलम से सलाह ले रही थी। डॉक्टर द्वारा उसे बच्चे के स्वस्थ होने और सब कुछ सामान्य होने का लगातार दिलासा दिया जा रहा था। प्रसव का समय पूर्ण होने पर वह क्लीनिक भर्ती हुई। अचानक डॉक्टर ने बता दिया कि बच्चा पेट में मर चुका है, मरीज को यहां से ले जाइए।

इसके बाद राधेश्याम ने पत्नी को मां चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां के डाक्टरों ने आपरेशन कर मृत बच्चे को निकाल दिया। बच्चे के जिस्म पर फफोले पड़ गए थे।

इस बीच राधेश्याम के पिता दुर्गा ने रायल पोलीक्लिीनिक के डॉक्टर शबाना के खिलाफ बरदह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।

बरदह थानाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। डॉक्टर शबाना के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493