उप्र : गर्मी में इजाफा, उमस में वृद्घि

लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शनिवार तेज धूप निकलने के साथ ही उमस और गर्मी बढ़ गयी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तापमान में इजाफा होने के साथ ही तेज गर्म हवाएं चलेंगी जिससे तापमान बढ़ने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी जिससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। आर्द्रता का स्तर 78 फीसदी दर्ज किया जाएगा जिससे उमस और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493