पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर टोला जगदीशपुर निवासी अमरचंद की बेटी रिंकू (22) का विवाह फरवरी, 2016 में कैंपियरगंज सरपतहा टोला बड़की जमुनहिया गांव के राजकुमार से हुआ था। बताते हैं कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करते हुए ससुराल वालों ने रिंकू को मायके भेज दिया। इस बीच अमरचंद ने दामाद को बाइक खरीद कर दे दी।
बीती 16 मई को रिंकू के भाई की शादी होने के बाद 31 मई को रिंकू की विदाई होनी थी। आरोप है कि शुक्रवार को राजकुमार ने फोन कर रिंकू को रात में मिलने के लिए गांव के बाहर बुलाया था। रिंकू के इनकार के बाद भी राजकुमार रात में आ गया था।
बताते हैं कि राजकुमार के दबाव डालने पर रिंकू शुक्रवार रात 11 बजे उससे मिलने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। शनिवार सुबह गांव के बाहर उसकी लाश मिली, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पिता अमरचंद ने आरोप लगाया कि उसके दामाद ने साथियों के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath