मूलरूप से वाराणसी निवासी निहाल अपने मामा मोहम्मद इशार के यहां चौरहट गांव में बचपन से ही रहता था। 13 जून की सुबह वह घर में बिना बताए निकल गया। शाम होने पर भी जब निहाल घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई। उसके मामा ने आसपास क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद अब उन्हें जानकारी मिली कि गंगा तट पर मछुआरों की जाल में शव फंसा है तो परिजन गंगा तट पर पहुंचे। वहां निहाल का शव देख परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए शव उसके मामा के घर ले गए।
परिजनों का कहना है कि निहाल की शादी उसके मामा ने बड़े धूमधाम से वाराणसी निवासी रेशमा के साथ की थी। उसके मायके जाने के बाद निहाल तनावग्रस्त चल रहा था।
dharmpath.com dharmpath