उप्र : गिरीश हत्याकांड का खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक जून को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजरी जमालुद्दीनपुर निवासी गिरीश की हत्या कर दी गई। शव सैदापुर गांव के पास मिला था। इस मामले में मृतक के भाई रवीश की तहरीर पर पुलिस ने संजय, संदीप व राजेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को रवीश की भूमिका संदिग्ध लगी। उसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तब उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में रवीश में बताया कि मृतक गिरीश शराबी व आवारा किस्म का था। वह परिवार के सदस्यों को हमेशा मारता-पीटता था। वह लूट और चोरी के मामले में वह तीन बार जेल भी जा चुका था। उससे आजिज आकर उसने (रवीश) ने सैदापुर बाजार में पहले उसके सिर पर ईंट से मारा और जब वह गिर गया, तब उसने रबर की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493