उप्र : गुत्थी सुलझी, पिता निकला किशोरी का हत्यारा

बीते 27 जून की सुबह जनपद के रामकोला पुलिस को सूचना मिली की एक किशोरी ने अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका के परिवारजनों ने बताया कि शांतिभंग की आशंका में जेल से छूटकर आने वाले अपने कथित प्रेमी के डर से उसने खुदकुशी कर ली। किशोरी ने बुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक निजी चिकित्सक के वहां काम करती थी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही किशोरी के घर वाले उसके शव को फंदे से उतारकर जमीन पर रख दिया था।

मौके पर ही थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को किसी ने बताया कि किशोरी का शव लटका नहीं था, बल्कि जमीन से उसका पैर सटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए थे। उसी के आधार पर शक की सुई परिवारजनों की तरफ ले गई।

पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी के पिता को शुक्रवार की सुबह 6 बजे के करीब थाना क्षेत्र के साहबगंज के पास से उठा लिया। पूछताछ में पिता ने बेटी की हत्या किये जाने की बात कबूल ली।

पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उसकी पत्नी, दो बेटी और दोनों बेटों को लेकर खेत में धान की रोपाई करने चली गई थी। किशोरी के चरित्र पर शंका के चलते वह घर में ही छिप गया था। कुछ देर बाद उसकी बेटी अपने प्रेमी से मोबाइल से बात करने लगी।

इसी बीच वह सामने आ गया और फोन पर प्रेमी से बात करते देख उसको पीटने लगा। उसके सिर को दीवार से टकराने लगा तो वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद वह होश में नहीं आई। फिर उसने बेटी की लाश को कंधे पर लादा और उसके दुपट्टे का फंदा बनाकर लटका दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493