उप्र : गैर इरादतन हत्या मामले में 3 गिरफ्तार

बेलखुरी गांव में कुछ दिन पूर्व पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर 18 पुत्र लालमनी की बीएचयू में उपचार के दौरान बीते शनिवार को मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर घोरावल-रावर्ट्सगंज मार्ग जाम लगा दिया था।

पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खत्म कराया था। श्याम सुंदर की मौत के बाद पुलिस धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश में जुट गई थी।

कोतवाल रमाकांत पांडेय ने बताया कि इस मामले में नामजद गरीब पुत्र सोमारू व उसके दो पुत्रों रामअवतार और मोहनलाल को मुखबीर की सूचना पर औराही बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493