पुलिस के मुताबिक, खरौनी निवासी उमेश सिंह की मां राजेश्वरी देवी खाना बना रही थी, तभी गैस का पाइप चूल्हा से निकल गया और आग लग गई। इससे राजेश्वरी (62) बुरी तरह झुलस गई। उनके बचाव में आये राजेश्वर सिंह (58), उमेश सिंह (25), संजय सिंह (35) व सिंधु सिंह (30) भी झुलस गए। सभी को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां राजेश्वरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath