पुलिस के अनुसार, मनकापुर के चिरैया गांव में देवरिया निवासी दयाशंकर अपने परिवार के साथ रह कर मजदूरी करता था।
बताया जाता है कि सोमवार की देर रात अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर घर के बाहर सो रहे दयाशंकर के परिवार पर गिर गया। इस हादसे में दयाशंकर, उनकी पत्नी सरोज, बेटी सीमा व रावी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में दयाशंकर की एक बेटी बुरी तरह झुलस गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
dharmpath.com dharmpath