उप्र : गोरक्षनाथ मंदिर में 10 रुपये में भरपेट भोजन

आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर में आठ साल पहले एक कैंटीन की शुरुआत की थी। जहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग भोजन करने आते हैं। आठ साल से यहां 10 रुपये में ही एक थाली भोजन मिलता है। एक थाली में दाल, चावल, दो सब्जी और दो रोटी मिलती है।

कैंटीन के अधिकारी के मुताबिक, “यहां जात-पात, धर्म से ऊपर उठकर लोगों को भोजन कराया जाता है।”

मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया, “पहले आदित्यनाथ योगी खुद भी भोजन की जांच किया करते थे। सांसद रहने के दौरान भी वह वक्त निकालकर भोजन की जांच करते थे। वह यहां आकर खाना भी खाया करते थे। साथ ही साफ-सफाई का भी खासा ध्यान दिया करते थे।”

गोरक्षनाथ मंदिर आने वालों का कहना है कि इतने कम दाम में कहीं भोजन नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि यहां का खाना भी स्वादिष्ट होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493