उप्र : गोरखपुर में पर्यटन पुलिस तैनात, योगी ने दिखाई हरी झंडी

खासतौर पर पर्यटकों की मदद के लिए गठित पर्यटन पुलिस में के 12 दस्तों में से प्रत्येक दस्ते में दो पुलिसकर्मी हैं। अब सात बाइक और चार साइकिल दस्तों वाली ये पुलिस गोरखनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन, तारामंडल सहित अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर तैनात रहेगी।

मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद वहां मौजूद आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सिविल पुलिस से अंग्रेजी बोलने में सक्षम युवा और स्मार्ट पुलिसकर्मियों को पर्यटन पुलिस में तैनात किया गया है।

पर्यटन पुलिस पर्चा बांटेगी, जिसमें महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की जानकारी के अलावा गोरखपुर में ठहरने के उचित स्थानों, होटलों, ट्रेनों की समय-सारिणी, बसों और वायुसेवा के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। पर्यटन पुलिस किसी भी संकट की स्थिति में पर्यटकों की पूरी मदद करेगी। पर्यटकों के चोरी या किसी अन्य आपराधिक घटना के शिकार होने की स्थिति में पर्यटन पुलिस सिविल पुलिस की मदद से उन्हें सहायता देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493