उप्र : घर घुस कर भाई-बहन की गोली मार कर हत्या

महोबा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बगवाहा गांव में हमलावरों ने रविवार को दिनदहाड़े एक घर में घुस कर भाई और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद भाई के शव को फांसी पर लटका दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने सोमवार को बताया, “अज्ञात हमलावरों ने रविवार को दोपहर बाद जगन राजपूत के छोटे बेटे अजेन्द्र (23) और उसकी बड़ी बेटी अभिलाषा (25) की घर में घुस कर गोली मार कर हत्या कर दी और उसके बाद अजेन्द्र के शव को फांसी के फंदे में लटका दिया। मृतकों के बड़े भाई अनिल की सूचना पर मौके पर पहंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।”

यादव ने बताया, “फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर अनिल सहित कई पड़ोसियों के फिंगर प्रिंट लिए गए हैं।”

उन्होंने कहा, “अनिल घटना को कथित रूप से ग्राम प्रधान से चल रही चुनावी रंजिश से जोड़ रहा है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493