पुलिस के मुताबिक, कछवां क्षेत्र के महामलपुर गांव निवासी सुरेश गोंड़ उर्फ दिन्नी (35) अपनी पत्नी निशा (30) और दो बच्चों बेटी शालू (14) और बेटे (16) के साथ रहते हैं। सुरेश के कच्चे घर के पास एक खंडहर है।
बताते हैं कि सुरेश पत्नी निशा के साथ अपने कमरे में सोए थे। तभी शनिवार तड़के खंडहर की दीवार उनके घर पर गिर पड़ी और उनका मकान पूरी तरह ढह गया, जिसके मलबे के नीचे दब कर पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं बरामदे में सो रही बेटी शालू और बेटा बच गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाया, लेकिन तब तक पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय ने बताया कि पुलिस व प्रशासन की टीम ने घटना का जायजा लिया है। पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath