उप्र : घर में आग, मासूम खाक

बांदा, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के बछेही गांव में रविवार शाम अचानक घर में लगी आग में झुलसी तीन साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने मंगलवार को बताया, “घटना रविवार शाम की है। इसराइल और उसकी पत्नी इस्लामुन्निशा चूड़ी बेंचने गांव की बस्ती में गए हुए थे। घर में इसराइल के बच्चे रुखसार (9), अंसार (5) और दो बच्चियां थीं, जो छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी बीच अचानक घर में आग लग गई। रुखसार और अंसार भाग कर घर से बाहर आ गए। लेकिन आग की लपटों में दोनों बच्चिया फंस गईं।”

उन्होंने बताया, “मौके पर पहुंचे इसराइल ने जलती आग में घुस कर बच्चियों को बाहर निकाला, जिससे वह भी झुलस गया। सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में जैनब (3) की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493