आग की चपेट में आकर आधा दर्जन फूस के घर और दो दुकानें भी जल गईं। रात में ही प्रधान की ओर से सूचना दिए जाने के बाद भी मौके पर दमकल और पुलिस नहीं पहुंची। घटना के घंटों बाद पुलिस सोमवार सुबह मौके पर पहुंची, जिससे ग्रमीणों में आक्रोश है।
जानकारी मिली है कि नकहरा गांव में किसान सुरेश के घर रविवार रात 2 बजकर 30 मिनट पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग फैलते ही माता-पिता के साथ अन्य परिवारीजन बाहर आ गए, जबकि पांच वर्षीय रवि और चार वर्षीय मोहिनी घर के अंदर ही छूट गए। जब तक दोनों को बचाने का प्रयास किया जाता, तब तक आग भयावह रूप से घर को चपेट में ले चुकी थी।
आग की लपटों में धू-धू कर जलते घर में दोनों मासूमों की मौत हो गई। मां कलावती का रो-रो कर बुरा हाल है। आग फैलने से आसपास के छह घर और दो दुकानें भी जल गईं।
dharmpath.com dharmpath