थाना चिरगांव के बरल निवासी 27 वर्षीय मदन मोहन पुत्र तुलसी दास के घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। उसने नया सिलेंडर लगाया, जिसमें से गैस लीक हो रही थी, मगर वह इसे नजरअंदाज कर गया। गैस लीक होने के बाद भी उसने चूल्हे में सिलेंडर लगा दिया और जैसे ही गैस जलाई, अचानक कमरे में आग लग गई।
मदन मोहन और उसका तीन वर्षीय बेटा बृजेंद्र आग की चपेट में आ गए। परिजन जब तक आग बुझाने में कामायाब हुए, तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, परिजनों ने दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
dharmpath.com dharmpath