उप्र : घर में लटकता मिला महिला मजिस्ट्रेट का शव

मूल रूप से उरई निवासी प्रतिभा गौतम की करीब सवा साल पहले तैनाती कानपुर देहात में बतौर न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के रूप में हुई थी। वह कानपुर नगर की सर्किट हाउस ऑफिसर्स कॉलोनी में रहती थीं। वहीं उनके अधिवक्ता पति मनु दिल्ली में रहते थे।

शनिवार रात को कानपुर के लिए निकले मनु की आखिरी बार करीब रात दस बजे प्रतिभा से बात हुई थी। उसके बाद उनका फोन नहीं उठा है। रविवार सुबह जब मनु घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तुड़वाकर घर अंदर दाखिल हुई, जहां प्रतिभा का शव फांसी पर लटक मिला, उनके दोनों हाथों से खून गिर रहा था।

मनु ने बताया कि प्रतिभा शनिवार को ही अचानक दिल्ली गई थीं, वहां मनु से विवाद हुआ तो रास्ते में कार से उतर कर कानपुर वापस आ गई थीं। इसके बाद मनु रात में दिल्ली से कानपुर के लिए निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही है। पुलिस का कहना है कि कोई दोनों हाथों की नशें नहीं काट सकता और काट भी ले तो उसके बाद फांसी पर नहीं लटक सकता।

पुलिस ने बताया कि प्रतिभा और मनु की लव मैरिज से परिवार वाले खुश नहीं थे। दोनों ने अपनी शादी की बात 29 अप्रैल को सार्वजनिक की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493