अमेना गांव निवासी महावीर प्रसाद का पुत्र भोला प्रसाद साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी भवानीपुर के समीप वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद परिजन उसे गांव वापस ले गए और घर पर ही इलाज कर रहे थे। अपने आपको ठीक न होता देख अधेड़ ने शुक्रवार रात घर के अंदर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे।
सुबह जब घर वाले नीचे उतरे तो कमरे में भोला प्रसाद का शव फांसी पर झूल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
dharmpath.com dharmpath