उप्र : चंदौली में जहरीली शराब पीने से 2 की मौत, 2 भर्ती

चंदौली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के नैयापुर गांव में गुरुवार को जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई और अन्य दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

चंदौली के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार की शाम चार युवकों ने शराब पी, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। गुरुवार को सुक्खू (27) व सुरेंद्र (19) की मौत हो गई, जबकि जितेंद्र (26) व सुजीत (20) का इलाज जिले की सरकारी अस्पताल में चह रहा है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।’

पुलिस ने बताया कि मृत युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493