उप्र : चचेरे भाइयों को कार ने रौंदा, एक की मौत

बड़ेसर थाना क्षेत्र के भरतपुर टोटारी गांव निवासी महेश विशुन देव यादव के 12 वर्षीय पुत्र सूर्यभान यादव और उसका चचेरा भाई गुलशन यादव (11) दादी को शुक्रवार की शाम खाना देकर साइकिल से घर की ओर आ रहे थे, तभी भरतपुर टोटारी चट्टी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार से स्वीफ्ट डिजायर उन्हें रौंद फरार हो गई।

सूर्यभान यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुलशन यादव को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना को लेकर चक्का जाम कर दिया।

वहीं टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, किंतु ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने आरोपी कार ड्राइवर की गिरफ्तारी और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493