उप्र : चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मौरावां थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार रात माता व पिता के साथ घर के बाहर उनकी चार साल की बच्ची आग ताप रही थी। वहां पिता को जानने वाला गांव का रहने वाला युवक कमलेश (34) भी मौजूद था।

बताते हैं कि कुछ देर के लिए बच्ची के माता-पिता कुछ काम से घर के अन्दर गए। इस बीच कमलेश बच्ची को गोद में लेकर चला गया और खेतों में ले जाकर बच्ची संग दुष्कर्म किया। उधर बच्ची को खोजते परेशान परिजनों को बच्ची काफी देर बाद घर के पास बुरी अवस्था में मिली। बच्ची ने मां को आपबीती बताई। बेटी के साथ हैवानियत की बात पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ मौरावां मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे यहां जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं देर रात ही बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कमलेश के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पुरवा महेन्द्र पाल शर्मा ने बताया कि चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कमलेश आवारा किस्म का नशेड़ी था, जिसका बच्ची के पिता के साथ उठना-बैठना था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493