ग्रामीणों के मुताबिक, मुनीश पाल के घर में खाना बन रहा था, तभी अचानक उनके चूल्हे से चिंगारी उठी और छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से चीख-पुकारमच गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर से चार साल की मासूम पूजा को मसक्कत से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में आग ने गांव के 53 घरों को चपेट में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, आग में सरस्वती पत्नी पप्पू, किशनपाल की पत्नी गंगाश्री व बेटी गुड्डो झुलसकर घायल हो गईं। एक घंटे बाद फरुखाबाद व सीमावर्ती कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र से 5 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। एसडीएम बी.डी. वर्मा ने ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिया।
dharmpath.com dharmpath