उप्र : चित्रकूट में मकान की दीवार ढही, 3 मासूम व महिला की मौत

चित्रकूट, 9 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के हन्ना बिनैका गांव में गुरुवार को एक कच्चे मकान की पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर तीन मासूमों और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह जानकारी एसपी ने दी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने बताया, “हन्ना बिनैका गांव में आम रास्ते के बगल में अयोध्या का एक पुराना जर्जर कच्चा मकान था, जिसकी भारी भरकम दीवार गुरुवार की दोपहर अचानक ढह गई। जिस समय दीवार ढही, उस समय गांव के ही दीप पांडे की सात साल की बेटी सोनम, पांच साल का बेटा अंश, देवमूर्ति की पांच साल की बेटी सौम्या और गंगा प्रसाद की पत्नी गुड्डन (35) वहां से गुजर कर अपने घर जा रहे थे। दीवार के मलबे में दबकर चारों की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि सभी शव दीवार के मलबे से बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493