सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
माल थाना क्षेत्र के सरावां गांव में रहने वाले सुनील रावत (30) किसान हैं। सुनील ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया था। चुनाव के दौरान उसकी गांव में विपक्षियों से रंजिश हो गई थी।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे सुनील आम बेचने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार तीन लोग आ धमके और उसे गोली मार दी। गोली सुनील के पीठ में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी मलिहाबाद उमाशंकर उत्तम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मन्नू, कमलेश्वर उर्फ पिंटू और हबीब के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath